biodatamaker

भाजपा ने फिर कांग्रेस को बताया मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पर हमले का जिम्मेदार

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (18:48 IST)
भोपाल। उज्जैन के महिदपुर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन आशीर्वाद यात्रा के काफिले पर हमले को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने एक बार फिर हमले के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
 
केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस ये सब करा रही है। वहीं मंत्री विश्वास सांरग और जयभानसिंह पवैया ने इसे कांग्रेस की गंदी राजनीति बताया है।
 
उधर, मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पर दूसरी बार हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने पूरे मामले को लेकर 2 लोगों को हिरासत में लिया है।
 
उधर कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि इस हमले ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री बताएं कि इस बार उनकी हत्या की साजिश किसने रची। आपको बता दें कि इससे पहले जन आशीर्वाद यात्रा पर हमले के लिए भाजपा ने अजयसिंह को जिम्मेदार ठहराया था।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट

सेवा संकल्प अभियान से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएगी योगी सरकार

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

अगला लेख