ramcharitmanas
✕

साख की लड़ाई में फंसी बीजेपी की एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (11:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में अब जब हिंदू-मुस्लिम सियासत की एंट्री हो गई है और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एक दूसरे निशाना साध रहे हैं। तब पूरे सूबे की निगाह भाजपा की एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार पर टिक गई है, जिसे पार्टी ने भोपाल उत्तर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
 
 
भोपाल उत्तर सीट इस मायने में बेहद खास है क्योंकि इस सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के आरिफ अकील करते हैं, जो मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में एक मात्र मुस्लिम विधायक हैं। भाजपा ने इस सीट पर कांग्रेस और आरिफ अकील के गढ़ में सेंध लगाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन भाजपा को पिछले तीन चुनाव से मात ही खानी पड़ी है। इस बार भी भाजपा ने इस सीट से सूबे में मात्र एक मुस्लिम उम्मीदवार फातिमा रसूल सिद्दीकी को चुनावी मैदान में उतारा है।
 
 
सियासी परिवार से ताल्लुक रखने वाली फातिमा रसूल सिद्दीकी का मुकाबला कांग्रेस के 15 सालों से विधायक आरिफ अकील से है। पचपन फीसदी मुस्लिम वोटों वाली इस सीट को भाजपा न तो 2003 में उमा भारती की लहर में और न ही 2008 और 2013 में शिवराज और मोदी की लहर में जीत सकी।
 
भाजपा भोपाल उत्तर सीट को जीतने के कितनी व्याकुल है, उसको इस तरह समझा जा सकता है कि इस सीट की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी ले चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी भाजपा इस सीट पर अपना झंडा नहीं लहरा सकी।
 
 
इस बार आरिफ अकील को घेरने के लिए पार्टी ने एक बार फिर मुस्लिम चेहरे को मैदान में उतारा है। अगर इस सीट पर कांग्रेस के आरिफ अकील के जीत के पिछले तीन बार के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएंगे तो 2003 में आरिफ अकील ने रामेश्वर शर्मा को करीब 8 हजार वोटों से हराया तो वहीं 2008 में आलोक शर्मा को तकरीबन 4 हजार वोटो से मात दी।
 
2013 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आरिफ अकील के सामने पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरे आरिफ बेग को चुनावी मैदान में उतारा, लेकिन उसके बाद बावजूद भी बीजेपी यहां से जीत का स्वाद नहीं चख पाई और एक बार फिर आरिफ अकील ने लगभग 7 हजार वोटों से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार भाजपा ने इस सीट पर एक युवा महिला मुस्लिम चेहरे को चुनावी मैदान में उतारकर नया दांव चला है। ऐसे में इस बार भी विधानसभा चुनाव में भोपाल उत्तर सीट को जीतना भाजपा और कांग्रेस के बीच साख का सवाल बन गया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख