Hanuman Chalisa
✕

भाजपा में कलह, बुजुर्ग नेता ने कहा- नहीं तो भाजपा विधायक के दांत गिरा देता...

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (21:45 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल की अंदरूनी रार बाहर आ गई, जब निवर्तमान भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला को कथित तौर पर 'हिस्ट्रीशीटर' बता दिया। इस संबोधन को लेकर आग-बबूला शुक्ला ने गुप्ता के खिलाफ सरेआम कड़ी प्रतिक्रिया दी।
 
 
शुक्ला ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं होते और गुप्ता मेरे खिलाफ इस तरह की गलत बात बोलते, तो मैं (घूंसा मारकर) उनके दांत गिरा देता। 'बड़े भैया' के नाम से मशहूर भाजपा नेता शुक्ला ने कहा कि चूंकि आसन्न विधानसभा चुनावों में गुप्ता मेरी पार्टी भाजपा के उम्मीदवार हैं और उनके सामने मेरा बेटा चुनाव लड़ रहा है, लिहाजा मैं इस स्थिति में अभी शांत रहना ही बेहतर समझता हूं।
 
गुप्ता, शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से भाजपा विधायक होने के साथ पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें बतौर उम्मीदवार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से संजय शुक्ला को टिकट दिया गया है, जो भाजपा नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला के बेटे हैं।
 
गुप्ता ने एक अखबार के हालिया चुनावी कार्यक्रम के दौरान विष्णुप्रसाद शुक्ला को कथित तौर पर कि 'हिस्ट्रीशीटर' बताते हुए कहा था कि भाजपा ने उनके चुनावी प्रतिद्वंद्वी के पिता को पिछले चुनावों में 3 बार टिकट देकर गलती की। गुप्ता के बयान को लेकर विवाद बढ़ने पर मामला शांत करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को आगे आना पड़ा।
 
विजयवर्गीय ने कहा कि उत्तेजना में गुप्ता के मुंह से 'बड़े भैया' (शुक्ला) के लिए गलत शब्द निकल गए थे। 'बड़े भैया' भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल में उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए गए थे। जहां तक मैं जानता हूं, उन्होंने अपने जीवन में किसी को एक थप्पड़ भी नहीं मारा है।
 
शुक्ला को लेकर विवादास्पद बयान के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा कि इस मामले में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पहले ही बयान दे चुके हैं। अब मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख