Hanuman Chalisa
✕

कार्यकर्ता 'महाकुंभ' में नहीं दिखाई दिए आडवाणी, उमा के कटआउट, भाजपा ने बनाई दूरी...

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (08:31 IST)
भोपाल। भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में पार्टी के बड़े नेताओं के पोस्टर और कटआउट को लेकर भी सियासी  चर्चा गरम है। महाकुंभ स्थल जम्बूरी मैदान में बने अटल परिसर में पार्टी के सभी बड़े नेताओं के बड़े-बड़े कटआउट और होर्डिंग लगे हैं, लेकिन इन कटआउट में मौजूदा समय में पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के कटआउट और होर्डिंग नजर नहीं आ रहे हैं।
 
अटलजी के नाम पर बने महाकुंभ के विशालकाय डोम में अटलजी के बड़े-बड़े कटआउट तो नजर आते हैं, लेकिन अटलजी के साथ आज की भाजपा को बनाने वाले उनके साथी रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के कटआउट कहीं नजर नहीं आते है।
कार्यक्रम स्थल पर जंम्बूरी मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह, नरेंद्रसिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, थावरचंद गहलोत के बड़े-बड़े होर्डिंग और कटआउट लगाए गए हैं, लेकिन आडवाणी के होर्डिंग और कटआउट नदारद हैं।
उमा से प्रदेश भाजपा ने बनाईं दूरी! : इतना ही नहीं, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी कटआउट और होर्डिंग भी सभा स्थल पर कहीं नजर नहीं आते हैं। भोपाल में प्रमुख चौराहों और मार्गों पर किनारे जो होर्डिंग लगाए गए हैं, उसमें भी उमा भारती कहीं नजर नहीं आतीं। ऐसे में बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि भाजपा ने क्या अब इन नेताओं से दूरी बना ली है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख