Daily Horoscope
✕

IRCTC लाया है हिमाचल टूर पैकेज, कम पैसों में आईआरसीटीसी के साथ करिए बर्फीली वादियों की सैर

किराया है इतना कम कि पूरे परिवार के साथ घूमने के लिए तुरंत बुक कर लेंगे टिकट

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (13:43 IST)
मानसून के मौसम में हिल स्टेशन की खूबसूरती देखते ही बनती है। कई लोग बारिश के मौसम में हिल स्टेशन जाने का प्लान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी पूरी फैमिली के साथ किसी अच्छे खूबसूरत हिल स्टेशन जाने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

आज हम आपको आईआरसीटीसी के ऐसे टूर पैकेज के बारे में बता रहे हैं, जिसका किराया और सुविधाएं जान कर आप दंग रह जाएंगे, यानी कम पैसों में आईआरसीटीसी का टूर पैकेज हिमाचल प्रदेश की सैर कराएगा। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में।ALSO READ: IRCTC के पैकेज में घूमें हैदराबाद, साथ में फ्री मिलेगा खाना-पीना और रहना

आईआरसीटीसी का एवरग्रीन हिमाचल
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम एवरग्रीन हिमाचल है इस सफ़र की की शुरुआत हावड़ा से होगी। इस पूरी ट्रिप का किराया 25,700 रुपए होगा। इस पूरे टूर पैकेज में आप डलहौजी और मैक्लोडगंज कवर करेंगे।

कितने दिन का है प्लान
एवरग्रीन हिमाचल की ट्रिप 7 रात और 8 दिन की होगी। इस ट्रिप पर आपको कई सारी चीजें एक्सप्लोर करने को मिलेगी और काफी इंजॉय करने को भी मिलेगा। इस टूर पेकेज के जरिए आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ हिमाचल की ट्रिप पर निकल सकते हैं

रहने और खाने की व्यवस्था
IRCTC के इस पैकेज में यात्रियों के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था फ्री में होगी। इसमें आपको सुबह का ब्रेकफास्ट और रात का डिनर और लंच भी शामिल रहेगा। बता दें कि देखो अपना देश के तहत यह टूर पैकेज पेश किया गया है, जिसकी शुरुआत हर मंगलवार को होगी।

कैसे करें बुकिंग
इस टूर पैकेज के बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए आप आईआरसीटीसी की टूरिस्ट वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं। इस टूर पैकेज की बुकिंग 8595904074, 8100829002  इन नंबर पर कर सकते हैं।  अगर आप हिमाचल प्रदेश की सैर करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बढ़िया मौका है आप इस पैकेज के साथ हिमाचल की वादियों में घूमने का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

6 साल बाद टूटने जा रही है सपना चौधरी की शादी, बताई पति वीर साहू से तलाक लेने की वजह, लगाए गंभीर आरोप

जब एक्टिंग क्लास में झाड़ू लगाते-लगाते रोने वाली थीं दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख