Daily Horoscope

Motivation Tips : जिंदगी कठिन है, संघर्ष है या उत्सव है, मात्र 3 कार्य करें

Updated: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (18:54 IST)
जिंदगी कठिन है। यह कठिन इसलिए है कि हम अपनी क्षमताओं को पहचानते ही नहीं या हम अपनी योग्यता को बढ़ाते नहीं। जिंगगी संघर्षमय हैं क्योंकि हम इसे ऐसा ही समझते हैं तो फिर जिंदगी एक उत्सव कैसे बनेगी? कई लोग कहते हैं कि जीवन एक संघर्ष है। दरअसल जिन्होंने संघर्ष झेला उनके लिए तो जीवन एक संघर्ष ही होगा, जबकि हम जन्में ही है आनंद के प्राप्ति के लिए उत्सव मनाने के लिए। यह जीवन कठिन ना हो और इसमें संघर्ष ना हो तो हमें क्या करना चाहिए?
 
 
1. योग्यता को बढ़ाएं : आप अपनी योग्यता को बढ़ाते जाएं और सीखते जाएं। जितना सीखेंगे उतना ही आगे बढ़ेंगे और जीवन को सरल बना बाएंगे। योग्य लोगों को ही व्यापार कर पाते हैं और योग्य लोगों को ही नौकरी मिलती है।

 
2. समस्या नहीं समाधान पर सोचे : कई लोगों के समानने समस्या आती है परंतु वे समाधान की बजाए समस्या पर ही सोचते रहते हैं और राईं का पहाड़ बना लेते हैं। जो लोग समाधान के बारे में सोचते हैं वे समाधान खोज भी लेते हैं।
 
 
3. सकारात्मक सोचे : आपके दिमाग में चाहे बुरे विचार आते हों, उसकी फिक्र करने की जरूरत नहीं। आप बस एक काम करें वह यह कि सुबह उठते ही आप एक अच्छा विचार सोचें या एक अच्छा वाक्य खुद से बोलने के लिए तैयार रखें। जैसे कि आज मैं बहुत खुश हूं, आज मेरी मनोकामना पूर्ण होगी या मैं बहुत अच्‍छे विचारों वाला व्यक्ति हूं। आप कोई-सा भी सुविचार सोच सकते हैं।
 
प्रतिदिन यदि आप सुबह उठते ही खुद से कोई अच्‍छा कमिटमेंट करते हैं, तो यह अभ्यास आपके जीवन को बदलने के लिए कुछ दिनों बाद सक्रिय होने लगेगा। आपका मस्तिष्क ही आपका भविष्य निर्माण करता है। खुद को अच्छे वाक्यों से प्रेरित करते रहें। नकारात्मक सोच एवं विचारों से बचने के लिए जरूरी है कि स्वयं को मोटिवेट करते रहें। स्वयं को मोटिवेट करने के लिए महापुरुषों के कथनों को पढ़ें, सक्सेसफुल लोगों की जीवनी, प्रेरणादायक कहानियां, पर्सनल डेवलपमेंट आर्टिकल पढ़ें।
 
यदि आप उपरोक्त बताए गए तीन कार्य करेंगे तो जिंदगी ना तो कठिन लगेगी, ना उसमें संघर्ष होगा और जब यह दोनों ही नहीं होगें तो जिंदगी एक उत्सव बन जाएगी।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख