Hanuman Chalisa

Motivational Quotes: जिंदगी में जब भी हारा हुआ करो महसूस तो ये 10 कोट्स जरूर पढ़ें

सोमवार, 24 मई 2021 (14:55 IST)
जिंदगी में ऐसे कई मोड़ आते हैं जहां पर हम हार का सामना करते हैं, निराश हो जाते हैं, मायूस हो जाते हैं या ऐसा लगता है कि बस अब जिंदगी में कुछ भी नहीं बचा। ऐसे में आपको यह 10 कोट्स जरूर पढ़ना चाहिए जो आपमें फिर से जीने की उमंग जगा सकते हैं।
 
 
1. जिंदगी में सबसे आसान काम होता है हार मानना और दूसरों की आलोचना करना। मरे हुए लोग ही ऐसा करते हैं, लेकिन जो जिंदा है वे ऐसा नहीं करते हैं। महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठने में है। आप यदि असफल हैं या दु:खी हैं तो इसका कारण आप खुद ही है।
 
2. दूसरों पर विश्वास करना बहुत आसान है परंतु खुद पर विश्‍वास करने के लिए आत्मबल चाहिए। खुद पर विश्‍वास करने का अर्थ है कि आप अभी मरे नहीं हैं।
 
3. चिंता नहीं चिंतन करने वाले लोग चिता पर से भी उठकर काम पर लग जाते हैं। चिंता करने वाले तो चिता के समान ही होते हैं। चिंता उतनी ही करो की काम हो जाए, उतनी नहीं कि जिंदगी तमाम हो जाए। 
 
4. यदि आपके जीवन में दु:ख है तो इसका मतलब यह है कि ईश्‍वर ने आपको एक बेहतर रास्ते पर धकेला है जहां तपकर आप स्वर्ण के समान बन जाएंगे। तपे हुए व्यक्ति को ही आत्मा का अनुभव होता है और वही सफल होने की क्षमता रखता है।
 
5. जो व्यक्ति निरंतर अपनी योग्यता बढ़ाता रहता है और कुछ ना कुछ सिखता रहता है वह एक दिन अवश्य ही सफल हो जाएगा। जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया सीखने की कोशिश भी नहीं की। 
 
6. ज्ञान से बढ़कर है अनुभव और अनुभव से भी बढ़कर है आपका दिमाग, दिमाग ही आपका शत्रु और यही आपका मित्र है। यदि इसने हार स्वीकार कर ली तो फिर दुनिया की कोई ताकत आपको जीत नहीं दिला सकती। लेकिन दिमाग ने जीतने की जिद पकड़ ली तो दुनिया की कोई ताकत आपको हरा नहीं सकती।
 
7. आपकी हार या आपका दु:ख यह बताता है कि आपने गलत दिशा में प्रयास किया। आप अपनी सोच, दिशा और तरीके को बदलो तो सबकुछ बदल जाएगा। सफल लोग कोई अलग काम नहीं करते वो बस तरीके बदलते रहते हैं।
 
8. यदि आप सच के साथ है तो सच भी आपके साथ होगा। सच बोलने से ही व्यक्ति जीत सकता है इसका अंदाजा आपको तब होता है जबकि आप सच की राह पर चलते हैं। सच आपको लोगों के बीच लोकप्रिय और विश्वसनीय बनाना है।
 
9. जो व्यक्ति अपना रास्ता खुद बनाना जानता है उसके लिए ही मंजिल के दरवाजे खुलते जाते हैं। 
 
10. आपके जीवन में दो सबसे महत्वपूर्ण दिन हैं, एक जब आप पैदा हुए और दूसरा जब आपको पता चल जाए कि क्यूं।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख