dharma sangrah
✕

मां पर कविता : खीर-सी मीठी अम्मा हर पल

Updated: शनिवार, 13 मई 2017 (14:40 IST)
सहबा जाफरी 
 धूप घनी तो अम्मा बादल 
छांव ढली तो अम्मा पीपल 
गीली आंखें, अम्मा आंचल 
मैं बेकल तो अम्मा बेकल। 
 
रात की आंखें अम्मा काजल 
बीतते दिन का अम्मा पल-पल 
जीवन जख्मी, अम्मा संदल 
मैं बेकल तो अम्मा बेकल। 
 
बात कड़ी है, अम्मा कोयल 
कठिन घड़ी है अम्मा हलचल 
चोट है छोटी, अम्मा पागल 
मैं बेकल तो अम्मा बेकल। 
 
धूल का बिस्तर, अम्मा मखमल 
धूप की रोटी, अम्मा छागल 
ठिठुरी रातें, अम्मा कंबल 
मैं बेकल तो अम्मा बेकल। 
 
चांद कटोरी, अम्मा चावल 
खीर-सी मीठी अम्मा हर पल 
जीवन निष्ठुर अम्मा संबल 
मैं बेकल तो अम्मा बेकल। 

ALSO READ: मां पर हिन्दी कविता : सूनी है मां की गोद कबसे

ALSO READ: मां पर ओम व्यास ओम की कविता : मां मेहंदी है, कुमकुम है, सिंदूर है, रोली है

 
लेखक के बारे में
सेहबा जाफ़री
सेहबा जाफ़री स्वतंत्र लेखिका है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख