Hanuman Chalisa
✕

कविता : भारत की पहचान

Updated: शनिवार, 13 मई 2017 (13:09 IST)
सहिष्णुताओं की आधारशिला पर,
भारत भुवन-भास्कर चमके। 
त्याग, संकल्प, बलिदानों के दम,
शुभ्र ज्योत्स्ना-सी यह भूमि दमके। 
 
कई सहस्र वर्षों से भारत,
अविचल, अखंड, अशेष खड़ा है। 
कई संस्कृतियों को इस भारत, 
ने अपने हृदय विशाल में जड़ा है। 
 
सृष्टि अनामय शाश्वत,
अनादि, अपरिमेय अतिप्राचीन। 
सब सभ्यताओं का उद्भव,
किंतु हर पल सदा नवीन। 
 
सब धर्मों का पवित्र संगम,
धारित करता भारतवर्ष। 
हर संप्रदाय को पारित,
करता देता नवल उत्कर्ष। 
 
गीता, कुरान, बाइबिल को, 
एक समान मिलता सम्मान। 
हर पंथी को पूरी आजादी,
हर धर्म का मिलता ज्ञान। 
 
सब धर्मों की एक सीख है,
सुखमय मानवता उत्थान। 
राष्ट्रप्रेम की अलख जगाएं,
करें दुष्टता का अवसान। 
 
धर्म, सहिष्णुता, राष्ट्रभक्ति, 
जीवन मूल्यों को कर अवधारित। 
मस्तक को विस्तीर्ण बनाकर,
सद्गुण संग जीवन आचारित। 
 
एक राष्ट्र की परिकल्पनाएं,
हर मन में हो प्रतिकल्पित। 
सांप्रदायिक कलुष मिटे,
नव पल्लव प्रेम के हों संकल्पित। 
 
संविधान अनुरूप चलें हम,
सबको विकास का पथ देवें। 
अंतिम छोर पर खड़े गरीब को,
समग्र विकास का रथ देवें। 
 
भारत का इतिहास,
सहिष्णुता पर है आधारित। 
भारत में सब धर्म हमें,
बनाते हैं संस्कारित। 
 
सब धर्मों को लेकर चलना,
ही भारत की पहचान है। 
राष्ट्र एकता और सहिष्णुता,
भारत का अभिमान है। 
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

अगला लेख