Hanuman Chalisa
✕

मां पर कविता : तेरे चरणों में निवास करता हूं...

Updated: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (13:25 IST)
मां पर मुक्तक
 
न पूजा, न अरदास करता हूं, 
मां तेरे चरणों में निवास करता हूं। 
औरों लिए तू सब कुछ दे दे, 
मैं तेरी मुस्कान की आस करता हूं। 
 
तेरा हर आंसू दर्द का समंदर है, 
मां बख्श दे मुझे जो दर्द अंदर है। 
यूं न रो अपने बेटे के सामने, 
तेरा आंचल मेरे लिए कलंदर है। 
 
मां तू क्यों रोती है मैं हूं ना, 
तुझको जन्नत के बदले भी मैं दूं ना। 
तेरी हर सांस महकती मुझ में, 
तेरे लिए प्राण त्याग दूं ना। 
 
तू गीता-सी पवित्र है, 
तू सीता का चरित्र है। 
तुझ में चारों धाम विराजे, 
तू मेरी अनन्य मित्र है। 
 
तू रेवा की निर्मल धारा, 
गंगा का तू मोक्ष किनारा। 
तेरे चरणों में है ईश्वर, 
तू मेरा जीवन उजियारा। 
 
आंसू गिरे आंख से तेरे, 
धिक्कार उठे जन्मों को मेरे। 
मत रो मां तू अब चुप हो जा, 
शीश समर्पित चरण में तेरे। 
 
मां सावन की फुहार है, 
मां ममता की गुहार है। 
मां तेरे महके आंचल में, 
हम बच्चों की बहार है। 
 
तेरी ममता काशी जैसी, 
बिन तेरे ये धरती कैसी। 
तेरे हर आंसू की कीमत, 
मेरे सौ जन्मों के जैसी। 
 
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

अगला लेख