Hanuman Chalisa
✕

सैमसंग का नया मल्टीमीडिया फोन

Written By WD
Updated: मंगलवार, 7 अक्टूबर 2008 (15:30 IST)
PRPR
सैमसंग ने अपना नया मल्टीमीडिया मोबाइल फोन लांच कर दिया है। इस मोबाइल में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इस फोन का नाम आईनोव8 रखा गया है।

सैमसंग मोबाइल के लिए भारतीय प्रमुख, सुनील दत्त के अनुसार ‘यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो मल्टीमीडिया के शौकीन हैं।इस फोन में 8 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ही पहले से स्टोर किए हुए 3डी गेम भी उपलब्ध हैं। सैमसंग आईनोव में डाटा कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस फोन के माध्यम से उपभोक्ता असली मायने में मोबाइल से मनोरंजन का आनंद उठा पाएँगे ।‘

सैमसंग के इस 8 मेगापिक्सल के फोन में और भी बहुत सी विशेषताएँ शामिल हैं।

इस फोन में नई इमेजिंग एप्लिकेशन का प्रयोग किया गया है। उपयोगकर्ता फोन से लिए गए फोटो, वीडियो और म्यूजिक को मूवी मेकर सॉफ्टवेयर की सहायता से एडिट भी कर सकते हैं।

सैमसंग का यह हैंडसेट एक डिजिटल फोटो फ्रेम की तरह भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए इस फोन में 2.8 इंच की कलर एलसीडी दी गई है। आईनोव8 में 32 जीबी की मेमोरी दी गई है, जो स्टोरेज के लिए काफी है ।

यह फोन बहुत से वीडियो फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है जैसे- डिवएक्स, डब्ल्यूएमवी, रियल प्लेयर और एमपीईजी4। इसके साथ ही इसमें सैमसंग का ऑडियो इंजन डीएनएसई 2.0 भी लगाया गया है।

सैमसंग के इस फोन में दो गेम के साथ आमिर खान की दो फिल्में भी प्री-लोडेड हैं। ऑप्टिकल माउस और 4-वे ‘नेविगेशन क ी ’ होने की वजह से काम करना और भी सुविधाजनक हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में इंटरनेट, वाई-फाई और जीपीआरएस/ऐज की सुविधा प्रदान की गई है।

जीपीएस तकनीक वाले इस सैमसंग फोन की कीमत है 45,999 रुपए।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान