sundarkand
✕

महंगा हुआ आईफोन, इतने बड़े दाम

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (11:26 IST)
नई दिल्ली। सीमा शुल्क में बढ़ोतरी के बाद प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी एपल ने अपने विभिन्न आईफोन मॉडल के दाम 3,720 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। सरकार ने पिछले सप्ताह स्मार्टफोन पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की।
 
एपल इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उसके नवीनतम व सबसे महंगे आईफोन एक्स के 256 जीबी मैमोरी वाले संस्करण का अधिकतम खुदरा मूल्य 3720 रुपए बढ़कर 1,05,720 रुपए हो गया है। इसी तरह आईफोन 8 प्लस के 256 जीबी मेमोरी वाले संस्करण के लिए अब ग्राहकों को 2750 रुपए अधिक यानी कुल 88,750 रुपए चुकाने होंगे।
 
वहीं एपल के आईफोन 6 (32 जीबी) संस्करण की कीमत 4.3 प्रतिशत बढ़कर 30,780 रुपए हो गई है। यह 1280 रुपए की वृद्धि दिखाता है। अधिकतम खुदरा मूल्य के यह बढ़ोतरी आईफोन एसई के अलावा सभी आईफोन मॉडल्स पर लागू होगी। आईफोन एसई को इस साल जून से विस्ट्रोन द्वारा भारत में ही असेंबल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आयातित स्मार्टफोन पर शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा पिछले सप्ताह की। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख