Hanuman Chalisa
✕

भारत में लांच मोटोमिंग

Written By WD
Updated: गुरुवार, 23 अक्टूबर 2008 (17:09 IST)
PRPR
रॉकर ईएम30 के बाद अब भारत में मोटोरोला का नया मोटोमिंग फोन लांच हो गया है। मोटोरोला का यह नया फोन, जीपीएस तकनीक से लैस है।

यह मोटोरोला का एक और नया टच स्क्रीन फोन है। इस फोन का मॉडल A1600 है। इस फोन में उपयोगकर्ताओं को लाइफटाइम नेविगेबल मैप की सुविधा दी गई है।

इसके साथ ही भारत के 30 प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले राजमार्गों के लिए वॉइस नेविगेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। भारत के कुछ अन्य 130 शहरों में उपभोक्ता शहर के प्रमुख स्थानों को देख सकेंगे।

मोटोरोला की इस नई मिंग सीरीज में नया ट्रांसपरेंट फ्लिप कवर दिया गया है। इस फोन में ऑटोमेटिक लोकेशन रिमाइंडर की सुविधा भी उपलब्ध है। यह सुविधा मोटोनेव नामक एप्लिकेशन द्वारा दी जाएगी।

मोटोनेव के द्वारा तीन तरह से नेविगेशन की सुविधा दी जाएगी जिसमें सबसे छोटा रास्ता, पैदल चलकर पहुँचाने के लिए रास्ता और रास्ते में आने वाली जगहों के बारे में सूचना भी दी जाएगी।

इस एप्लिकेशन के द्वारा आप अपनी पसंदीदा जगहों को भी स्टोर कर सकते हैं। साथ ही आप अपने दोस्तों को एसएमएस के द्वारा स्थान की जानकारी भी दे सकते हैं। इस फोन में 1 जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड उपलब्ध है और साथ ही इसकी मेमोरी को 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है ।
PRPR


इस फोन के साथ एक कार चार्जर भी उपलब्ध है जिससे लंबी यात्रा के दौरान आप जीपीएस की सहायता बिना रुकावट के ले पाएँ। इस फोन में एक 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसमें जिओ टैगिंग का फीचर उपलब्ध है। मोटोरोला का यह नया फोन 14,599 रूपए में किसी भी मोटोस्टोर से लिया जा सकता है।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा