Daily Horoscope
✕

नोकिया मोबाइल अब बजट में

Written By WD
Updated: गुरुवार, 6 नवंबर 2008 (17:37 IST)
PRPR
नोकिया ने अपने उपभोक्ताओं की जेब और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने 7 नए हैंडसेट बाजार में उतारने की घोषणा की है।

इन सभी हैंडसेट की कीमतें लगभग 1500 रुपए से लेकर 5,500 रुपए हैं। ये सारे मॉडल इस साल बाजार में उपलब्ध होने की संभावना है।

नोकिया के इन 7 मॉडल में शामिल हैं-7100 सुपरनोवा, 5130 एक्सप्रेसम्यूजिक, 2320 क्लासिक, 2330 क्लासिक,2323 क्लासिक और 1202 एवं 1661।

नोकिया 5130 एक्सप्रेसम्यूजिक, नोकिया का सबसे शानदार फोन है। यह फोन स्टाइलिश होने के साथ-साथ आपके बजट में भी आसानी से फिट हो सकता है। इस फोन में डिजिटल प्लेयर के लिए डेडिकेटेड की दी गई है। इसमें एफएम रेडियो भी है जिसके साथ 3.5 एमएम का हेडफोन कनेक्टर भी दिया गया है।

नोकिया 5130 में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और यह फोन इमेज शेयरिंग भी सपोर्ट करता है। इस फोन के साल 2009 के पहले क्वार्टर में बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस फोन की कीमत 5,500 रुपए रखी गई है।

नोकिया की बजट रेंज में उपलब्ध दूसरे फोन, नोकिया 2320 क्लासिक, 2323 क्लासिक और 2330 क्लासिक में अब ओवीआई के माध्यम से मेल की सेवा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही नोकिया 2323 क्लासिक में एफएम रेडियो की सुविधा और 2330 क्लासिक में इंटीग्रेटेड कैमरा उपलब्ध है। नोकिया 2320 क्लासिक और 2323 क्लासिक साल 2009 के दूसरे क्वार्टर में बाजार में उपलब्ध हो पाएँगे। इनकी कीमत लगभग 2,500 रुपए है। वहीं नोकिया 2330 भी इसी समय तक उपलब्ध हो पाएगा जिसकी कीमत 3,100 रुपए है ।

नोकिया 1202 को विशेषकर गाँव में रहने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है जिसमें निम्न फीचर्स जैसे फ्लैश लाइट, अच्छी बैटरी लाइफ, तेज़ आवाज़ वाली रिंगटोन्स और पाँच उपयोगकर्ताओं के लिए फोन बुक शामिल किए गए हैं। इस फोन की कीमत 1,500 रुपए है और यह फोन साल कर चौथे क्वार्टर में बाजार में उपलब्ध होने की संभावना है।

नोकिया को 1661 सबसे कम कीमत वाला कलर फोन है जिसमें एफएम रेडियो के साथ नोकिया 1202 के सारे फीचर्स उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 1,800 रुपए है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?