Daily Horoscope
✕

नोकिया ने नए फोन पेश किए

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2010 (10:34 IST)
ND
नई दि‍ल्‍ली, मोबाइल हैंडसेट बाजार में बढती प्रतिस्पर्धा के बीच नोकिया ने क्वर्टी शृंखला के नए फोन आज पेश किए।

नोकिया ने तीन मोबाइल सी3, सी6 व ई5 बाजार में उतारे जिनकी कीमत क्रमश: 5,317.89 रुपए, 13,000 रुपए तथा 10,634 रुपए है। क्वर्टी श्रृ ंखला के फोन का कीपैड, कंप्यूटर के कीबोर्ड की तरह का होता है।

यहाँ उल्लेखनीय है कि माइक्रोमेक्स तथा ओलिव सहित अनेक कंपनियाँ क्वर्टी कीपैड वाले फोन 2,000 रुपए तक के शुरुआती मूल्य में पेश कर चुकी हैं।

भारतीय बाजार में इस नई तरह की प्रतिस्पर्धा के सवाल पर नोकिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष एंसी वेनजोकी ने कहा 'यह प्रक्रि‍यात्मक विकल्प है। नए फोनों के साथ हम मोबाइल मैसेजिंग तथा सोशल नेटवर्किंग को और अधिक लोगों तक पहुँचा रहे हैं।' इसके अलावा कंपनी ने नोकिया मैसेजिंग का अद्यतन संस्करण भी पेश किया है। इसमें फ्री पुशमेल सेवा शामिल है।

ग्राहक कई मेल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ कंपनी मोबाइल पर ईमेल आदि करने वाले नये ग्राहक वर्ग को लक्षित कर रहा है।

नोकिया इंडिया के प्रबंध निदेशक डी शिवकुमार ने कहा कि इस सेवा के लिहाज से भारत शीर्ष पाँच देशों में है यह सेवा नि:शुल्क देने का फायदा होगा।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना