Hanuman Chalisa
✕

दिवाली पर जगमगाते हैंडसेट्स

Written By WD
Updated: बुधवार, 22 अक्टूबर 2008 (14:12 IST)
गरिमा माहेश्वरी
PRPR
यह साल का वह समय होता है जब पूरा देश रोशनी और जगमगाहट में डूबा होता है। ऐसे में हम सभी अपने लिए खरीददारी का मन बनाकर बाज़ार की ओर निकल पड़ते हैं। अगर इस दिवाली पर आप मन बना रहे हैं नया मोबाइल खरीदने का, तो ज़रा इन पर नज़र डालिए-

सैमसंग INNOV8-i8510, कीमत-46,000 रुपए

यह फोन भारत का पहला 8 मेगापिक्सल फोन है। जो लोग इस दिवाली पर एक ऐसा फोन खरीदने की सोच रहे हैं जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनने के साथ उत्तम फीचर्स से भी लैस हो तो यह फोन आपके लिए बेस्ट च्वॉइस है।

यह फोन सिम्बियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। सैमसंग के इस स्लाइडर फोन में बहुत से फीचर्स हैं जैसे मीडिया प्लेयर जो डीआईवीएक्स और डब्ल्यूएमवी फाइल्स को सपोर्ट करता है, इंटरनल जीपीएस, स्टीरियो ब्लूटूथ, 3.5 एमएम का ईयरफोन कम टीवी सॉकेट, वाई-फाई और 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

इसके साथ ही इस फोन में इमेज स्टेबलाइजेशन का फीचर भी है जिसमें फेस डिटेक्शन तकनीक का प्रयोग किया गया है।

ब्लेकबैरी बोल्ड 9000,कीमत-35,000 रुप ए
PRPR


अगर इस बार आपने मन बना लिया है कि इस दिवाली पर आप एक बिजनेस क्लास फोन नहीं खरीदेंगे तो ब्लेकबैरी के इस शानदार फोन को देख शायद आपका मन बदल जाए। बोल्ड में वे सारे फीचर हैं जो आपकी मोबाइल की जरूरत को पूरा कर सकते हैं, इसमें आपके व्यापार से लेकर मनोरंजन तक के लिए विकल्प मौजूद हैं।

480 x320 पिक्सल की उत्तम डिस्प्ले स्क्रीन के साथ इसमें 2एमपी कैमरा, 1 जीबी की इंटरनल मेमोरी, माइक्रो एसडी कार्ड के लिए सपोर्ट,वाई-फाई, ब्लूटूथ की सुविधा भी है।
इसमें बिल्ड-इन जीपीएस मॉड्यूल भी दिया गया है और मीडिया प्लेयर डीआईवीएक्स के साथ-साथ डब्ल्यूएमवी फाइल को भी सपोर्ट करता है।

इसमें दिया गया क्वेर्टी की-पैड और ट्रेकबॉल पेविगेशन भी बहुत ही सुविधाजनक है। दिवाली पर खरीदने के लिए ब्लेकबैरी के बारे में एक बार जरूर सोचा जा सकता है।

PRPR
नोकिया E71, कीमत-20,000 रुपए

व्यापार के लिए सबसे अच्छा फोन का विकल्प है नोकिया का यह फोन। इस फोन का आकार और बॉडी काफी स्लीक है जिसे हमेशा अपने पास रखना आसान और सुविधाजनक है। इस फोन की स्टील फिनिश, फोन को और भी आकर्षक बनाती है। इस फोन में दिए गए फीचर्स भी बहुत हैं जैसे ब्लूटूथ, वाई-फाई, इंटरनल जीपीएस, 100 एमबी की इंटरनल मेमोरी के साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट।

इसका क्वेर्टी की-पैड टाइपिंग को आसान बना देता है। इसमें 3.2 एमपी ऑटो फोकस कैमरा भी दिया गया है। साथ ही इसमें वर्ड फाइल, पीडीएफ फाइल और ज़िप फाइल को एडिट करने की सुविधा भी दी गई।

एचटीसी टच डायमंड, कीमत- 26,000 रुप ए
PRPR


एचटीसी का यह टच स्क्रीन फोन एक ऐसा फोन है जिसको ऑपरेट करने के लिए स्टायलस की जरूरत नहीं पड़ती।
यह फोन एचटीसी का एक स्टायलिश फोन है जिसमें 2.8 इंच की टीएफटी दी गई है । इसमें बहुत से कनेक्टिविटी फीचर भी दिए गए हैं जिसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी शामिल हैं।
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार