suvichar
✕

शियोमी ने का धांसू स्मार्ट फोन, कीमत सिर्फ 5,999 रुपए

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2017 (17:22 IST)
चीन की स्मार्टफोन कंपनी शियोमी ने अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 4ए सोमवार को  बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 5,999 रुपए है। इसके साथ ही कंपनी ने श्रीसिटी  (आंध्रप्रदेश) में एक नई विनिर्माण इकाई शुरू करने की घोषणा की है।
कंपनी का कहना है कि रेडमी 4ए 23 मार्च से अमेजन व मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा।  इसके लिए प्री ऑर्डर भी किया जा सकेगा। रेडमी ए4 में 2जीबी रैम व 16 जीबी मैमोरी, 13एमपी कैमरा, 3120 एमएएच की बैटरी है।  4जी प्रौद्योगिकी वाले इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 425 प्रोसेसर तथा 5 इंच की  स्क्रीन है। यह 3 रंगों में उपलब्ध होगा।
 
शियोमी के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने बताया कि 'मेक इन इंडिया' पहल को ध्यान में रखते  हुए कंपनी ने आंधप्रदेश के श्रीसिटी में दूसरी विनिर्माण इकाई शुरू कर दी है। यह इकाई भी  उसने फाक्सकॉन के साथ गठजोड़ में लगाई है। इन 2 इकाइयों में कंपनी 5,000 लोगों को रोजगार दे रही है जिनमें से 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। उल्लेखनीय है कि इस साल शियोमी की यह दूसरा स्मार्टफोन है। कंपनी ने इससे पहले रेडमी  नोट 4 पेश किया था और उसका कहना है कि 45 दिन में ही वह 10 लाख रेडमी नोट 4 बेच चुकी है। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

अगला लेख