Daily Horoscope
✕

Xiaomi ने लांच किए Mi 10 और Mi 10 Pro, 108MP कैमरे के साथ है दमदार स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर

Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (17:50 IST)
Xiaomi ने अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन- Mi 10 और Mi 10 Pro को लांच कर दिया है। फोन में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 जैसे दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 5जी सपॉर्ट करते हैं।  Xiaomi ने एक 65W का चार्जर भी लांच किया है। इसकी कीमत 149 युआन (करीब 1500 रुपए) है।
 
फीचर्स : Xiaomi Mi 10 में 6.67 इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 90Hz के रिफ्रेश रेट वाला यह डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल, 13 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल सेंसर, और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं।
 
कैसा है कैमरा : स्मार्टफोन 8K रेजॉलूशन वाला विडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसका फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन में 4,780mAh की बैटरी दी गई है जो 30W वायर और वायरलेस दोनों तरह की चार्जिंग सपॉर्ट करती है। इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
 
कीमत : Xiaomi Mi 10 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,999 युआन (करीब 40,000 रुपए) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,299 युआन (करीब 43,000 रुपये) रखी गई है। वहीं इसके टॉप ऐंड वेरियंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,699 युआन (करीब 47,000 रुपए रखी गई है।
Mi 10 Pro के फीचर्स : Mi 10 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ HDR10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में भी कवाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। 
 
हालांकि इसमें 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, एक 12 मेगापिक्सल और एक 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। इसका फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 50W वायर और 30W वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट करती है। इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
 
कीमत : Xiaomi Mi 10 Pro के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,999 युआन (करीब 50,000 रुपए) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,499 युआन (करीब 55,000 रुपए) रखी गई है। इसके टॉप ऐंड वेरियंट 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 युआन (करीब 60,000 रुपए) रखी गई है।
 
कंपनी ने ट्‍विटर पर जानकारी दी है कि दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में जल्द ही लांच किया जाएगा। हालांकि यह नहीं बताया है कि भारतीय बाजार में फोन की कीमत क्या होगी। (Photo courtesy: twitter)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख