Daily Horoscope
✕

WhatsApp करने वाला है बड़ा बदलाव, जल्द करें ये काम वरना डिलीट हो जाएंगे मैसेज और चैट

Updated: रविवार, 19 अगस्त 2018 (10:52 IST)
WhatsApp में नया अपडेट चैट बैकअप लेने के तरीके को पूरी तरह से बदलने वाला। WhatsApp में पहले जहां बैकअप लेने के लिए गूगल ड्राइव का सहारा लेना पड़ता था, वहीं अब इसके लिए गूगल ड्राइव की खपत करने की आवश्यकता नहीं होगी।
 
 
व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी फेसबुक और गूगल के बीच हुए एक समझौते के मुताबिक यूजर WhatsApp बैकअप अपने पर्सनल अकाउंट में रहते हुए फ्री में ले सकते हैं। व्हाट्‍सएप और गूगल के बीच हुए समझौते के मुताबिक 12 नवंबर से WhatsApp का बैकअप गूगल क्लाउड स्टोरेज का स्पेस नहीं लेगा। इसके बाद WhatsApp मीडिया, टेक्स्ट और मेमो समेत हर तरह का डेटा गूगल अकाउंट पर ऑटोमैटिक बैकअप होगा।
 
गौरतलब है कि नवंबर में WhatsApp के अपडेट होने के साथ पुराने सभी WhatsApp बैकअप (फोटो, वीडियो, चैट), जिन्हें सालभर से अपडेट नहीं किया गया है उन्हें डिलीट कर दिया जाएगा। 12 नवंबर से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपने अपने डेटा का बैकअप ले लिया है। कंपनी की तरफ से यूजर्स को बैकअप लेते हुए फोन को वाईफाई से कनेक्ट करने की सलाह दी गई है, क्योंकि बैकअप फाइल्स साइज में अलग होते हैं और डेटा खपत करते हैं जिससे आपको एक्स्ट्रा डेटा के पैसे लग सकते हैं।
 
ऐेसे लें बैकअप : अपने स्मार्टफोन में गूगल अकाउंट एक्टिवेट करें और फिर इसमें गूगल ड्राइव सेटअप install करें। इसके बाद WhatsApp के साइड पर दिए डॉट में जाएं, आपके सामने menu खुलेगा। इसके बाद सेटिंग्स में जाकर Chat पर जाकर बैकअप चैट को सलेक्ट कर लें और बैकअप लें।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

अगला लेख