dharma sangrah

वीवो का धमाकेदार सेल्फी फोन वीवो वी 9, ये हैं फीचर्स

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (09:54 IST)
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने पिछले महीने भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन वीवो वी9 के नाम से लांच किया था। अब यह स्मार्टफोन सोमवार से पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 22,990 रुपए की कीमत के साथ भारत में लांच किया था।

वीवो का यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स ऑफर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन के एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको 2000 रुपए की छूट मिलेगा। यह स्मार्टफोन पर्ल गोल्ड, शैंपेन ब्लैक और सैफायर ब्लू कलर में मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

फोन का रेजोल्यूशन 1080x2280 पिक्सल्स है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 626 स्नैपड्रैगन प्रोसैसर दिया गया है। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा सैटअप दिया गया है।

इसके रियर में 16 व 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट के लिए 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एफएम रेडियो, 4जी एलटीई, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी (यूएसबी ओटीजी के साथ) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

इंदौर में ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्टर कार्यालय में हंगामा, बैरिकेड तोड़ अंदर घुसे, पुलिस के साथ जमकर झूमा-झटकी

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

सिंहस्थ से पहले देश में निकलेगी एकात्म यात्रा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, सनातन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

इंदौर में कांग्रेस ने लोन पर शक्कर और पनीर बांटा, सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन- यज्ञ, महंगाई पर कई जगह प्रदर्शन

अगला लेख