sawan somwar

सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड1 लांच, कीमत 44,999 रुपए

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (21:44 IST)
मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सोनी ने थ्रीडी स्कैनिंग कैमरा वाला अपना नया स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड1 सोमवार को भारतीय बाजार में उतारा। इसकी कीमत 44,999 रुपए है।
  
कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार काले रंग में उपलब्ध इस फोन में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई एक्समॉर आरएस सेंसर कैमरा है। रियर सेंसर में सोनी के अल्फा और साइबर शॉट कैमरे की क्षमता है। रियर कैमरा पांच एक्सिस स्टेबलाइज़ेशन और 960 फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड से स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें ग्रुप सेल्फी के लिए 22 मिलीमीटर चौड़ी लेंस है।
 
मेटल यूनीबॉडी वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के साथ आता है। इसमें 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ चार जीबी रैम दिए गए हैं। इसका इनबिल्ड स्टोरेज 64 जीबी है और इसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी एचडीआर डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। इसका पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। बैटरी 2700 एमएएच की है जिसमें क्विक चार्ज 3.0 तकनीक है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख