Daily Horoscope
✕

सैमसंग के इन नए स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपए घट गई....

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (22:28 IST)
मोबाइल कंपनी सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन A5 और A7की कीमतों में भारी कटौती की है। भारत में यह दोनों फोन सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल फोन हैं। मार्च 217 में सैमसंग इंडिया ने 5.7 इंच स्क्रीन वाला गैलेक्सी A7 को 33,490 रुपए और 5.2 इंच स्क्रीन वाले गैलेक्सी A5 को 28,990 रुपए में लॉन्च किया था। वहीं, अब यह दोनों स्मार्टफोन भारत में क्रमशः 22, 900 रुपए और 25,900 रुपए की कीमत के साथ उपलब्ध है।
 
कंपनी ने कहा कि घटी हुई कीमतों के साथ यह फोन 14 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। सैमसंग का कहना है कि Galaxy A7 (2017) और Galaxy A5 (2017) की कीमत में कटौती भारत में त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर की गई है। 
 
खासीयत....
दोनों स्मार्टफोन्स में 5.2 इंच का फुल HD सुपर AMLOED डिस्प्ले दिया गया है। गैलेक्सी A सीरीज के फोन वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं। दोनों स्मार्टफोन IP68 सर्टिफिकेशन के साथ उपलब्ध है, जो कि फोन को पानी और धूल प्रतिरोध से बचाता है।
 
इनमें एल्युमिनियम फ्रेम, 3D-कर्व्र्ड ग्लास से बैक डिजाइन किया गया है तथा ये फास्ट चार्जिंग और डुअल सिम कनेक्टिविटी स्पोर्ट करते हैं।
 
दोनों A5 और A7 डिवाइस में 1.9 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन एंड्राएड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसमें 3GB रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें LED फ़्लैश और f/1.9 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 
स्मार्टफोन को ग्लास और मेटल डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जोकि पिछले साल के मॉडल के साथ लॉन्च हुआ था। दोनों स्मार्टफोन में ऑलवेज ऑन डिसप्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, सैमसंग Knox और S-वॉयस जैसे फीचर्स दिए गए है।  
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

हिसाब तो देना ही पड़ेगा! धन्नीपुर मस्जिद की फंडिंग पर उठे सवाल, वक्फ बोर्ड पर अनियमितता के आरोप

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

MP में कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाने पर काली दीपावली मनाने की दी चेतावनी

इंडिया केम-2026: पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख