suvichar

लांच हुए सैमसंग के धमाकेदार फोन- गैलेक्सी एस 9 और गैलेक्सी एस9 प्लस

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (12:17 IST)
बार्सिलोना। सैमसंग ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को लांच कर दिया है। युवाओं में बढ़ते मोबाइल कैमरे को देखते हुए कंपनी ने इस बार सबसे ज्यादा फोकस स्मार्टफोन के कैमरे पर किया है। गैलेक्सी एस9 प्लस स्मार्टफोन में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जो मौजूद समय में बाजार में सबसे ज्यादा चलन में है।


फीचर्स की बात करें तो फोन में डुअल अपर्चर सेटअप वाला रियर कैमरा सेंसर है। कंपनी का दावा है कि ये कैमरे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो लेने में सक्षम है। सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन के डिजाइन बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया। दोनों ही फोन पुराने स्मार्टफोन की तरह ही नजर आते हैं। हालांकि नए स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह बदल गई है, एस 8 और एस 8 प्लस में ये सेंसर रियर कैमरे के बगल में था, जबकि नए स्मार्टफोन में ये कैमरे के नीचे आ गया है। 
 
 
गैलेक्सी एस 9 के फीचर्स : फोन में  5.9 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। फोन में 4 जीबी रैम है। यह फोन 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी में लांच हुआ है। फोन में एंड्रॉयड 8 ओरियो है। बैटरी की बात की जाए तो फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट, 12 मेगापिक्सल डुअल सेटअप कैमरा है।
 
गैलेक्सी एस9 प्लस के फीचर्स : फोन में 6.2 इंच का क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 6 जीबी की रैम और 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी की क्षम ता फोन में है। एंड्रॉयड 8 ओरियो में लगा हुआ है। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है।  फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट, 12 मेगापिक्सल डुअल रियर सेटअप कैमरा है। 
 
इसके साथ ही कंपनी ने इस बार एआर ईमोजी पेश की है। सैमसंग का एआर ईमोजी वर्चुअल अवतार है। इसकी सहायता से 3डी तस्वीर खींच सकेंगे। गैलेक्सी एस9 स्मार्टफोन के 64 गीगाबाइट वाले संस्करण की फैक्टरी कीमत 9,57,000 वॉन (890 डॉलर) हो सकती है। सैमसंग ने संकेत दिया है कि नए फोन के कैमरे को बेहद उन्नत बनाया है और लोगों को चुनौती दी है कि 'एक ऐसे कैमरे की परिकल्पना करें जो आपकी आंखों से ज्यादा देख सकता है।' 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

LIVE: जिनपिंग भारत के लिए रवाना, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली

Top News 12 September: BRICS समिट आज से, शी जिनपिंग भारत आएंगे; ग्लोबल वार्मिंग पर बड़ा अलर्ट

30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

अगला लेख