dharma sangrah
✕

सस्ता हुआ सैमसंग गैलेक्सी S8+, घटे इतने दाम

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (19:37 IST)
सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी S8+ 128जीबी वैरिएंट की कीमत घटा दी है। मुंबई के विक्रेताओं के मुताबिक सैमसंग ने इस फोन की कीमतों में 5 हजार रुपए की कमी की है। सैमसंग ने जून में इस स्मार्टफोन को 74,900 रुपए में पेश किया था। 
 
एक महीने पहले ही कंपनी ने इस फोन में 4 हजार रुपए की कमी की थी। खबरों के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी S8+ 128जीबी 6 जीबी रैम का फोन अब 65900 में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। 
 
डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट में हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

अगला लेख