Hanuman Chalisa
✕

चीनी- आईफोन से मुकाबला, सैमसंग ला रही सस्ते स्मार्ट फोन

Updated: शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (18:10 IST)
चीन की कंपनी शियाओमी के स्मार्टफोन की बढ़ती बिक्री को चुनौती देने अब आ रहे हैं सैमसंग के शानदार स्मार्टफोन। ये जल्दी ही कोरिया और चीन में लांच होंगे और उसके बाद अन्य देशों में। कोरिया आईटी टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग बढ़िया लेकिन सस्ते स्मार्टफोन की सीरीज पेश करेगी।


ये फोन हैं गैलेक्सी A3, गैलेक्सी A5 और गैलेक्सी A7। ये फोन खासतौर से शियाओमी के फोन को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी A3 का स्क्रीन 4.5 इंच का है और इसका रिजॉल्यूशन 960x540p है। यह क्वॉड कोर स्नापड्रैगन 410 64 बिट प्रोसेसर से लैस होगा। इसका रैम 1 जीबी होगा जबकि इसके रियर में 8 एमपी कैमरा होगा और 5 एमपी फ्रंट कैमरा होगा। इसकी कीमत 350 डॉलर (लगभग 21,350 रुपए) से लेकर 400 डॉलर तक होगी। यह चीनी कंपनी शियाओमी के फोन Mi4 का मुकाबला करेगी। इसकी कीमत 320 डॉलर (लगभग 19,520 रुपए) होगी।
अगले पन्ने पर, क्या होगी फोन की कीमत...
 

गैलेक्सी A5 के बारे में बताया गया है कि इसका स्क्रीन 4.8 इंच का होगा और यह हाई डेफिनिशन वाला होगा।
यह 64-बिट स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर से लैस होगा। इसका रैम पहले वाला से ज्यादा है और 2जीबी है। इसका
रियर कैमरा 13 एमपी का है जबकि फ्रंट 5 एमपी का। इसकी कीमत 400 डॉलर (लगभग 24,400 रुपए) से लेकर 450 डॉलर तक हो सकती है।

गैलेक्सी A7 5.2 इंच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन होगा। यह 64 बिट एट-कोर स्नेपड्रैगन 615 प्रोसेसर ले लैस है। यह फोन आईफोन 6 के उन शौकीनों के लिए होगा जो उसे महंगा होने के कारण नहीं खरीद पाते हैं। इसकी कीमत 450 से 500 डॉलर तक होगी।
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी