Hanuman Chalisa
✕

सस्ते हुए Samsung और Oppo के स्मार्टफोन, इतनी घटी कीमत

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (21:56 IST)
Samsung और Oppo ने अपने स्मार्टफोन के दाम घटा दिए हैं। Samsung का मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy A31 अब 2000 रुपए की छूट के साथ ख़रीदा जा सकता है। नए ऑफर के तहत Galaxy A31 पर 1,000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है।  इसकी कीमत 20,999 रुपए हो गई है।

इसके अतिरिक्त अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI करते हैं तो आपको अलग से 1,000 रुपए की भी छूट मिलेगी। इस फोन की वास्तविक कीमत 21,999 रुपए होगी। इसे आप ऑनलाइन या स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
 
फोन में चार रियर कैमरे का सेटअप लगा है, जिसमे 48MP+8MP+5MP+5MP सेसंर मौजूद हैं जबकि इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर दिया है। यह फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 5000 mAh की बैटरी है जो 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

खबरों के मुताबिक Oppo ने अपने Reno 3 Pro की कीमत में 2 हजार रुपए की कमी कर दी है। अब इस फोन की कीमत 29,990 रुपए हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत कीमत 31,990 रुपए थी। लांचिंग के समय इस फोन की कीमत 29,990 रुपए ही थी, लेकिन GST बढ़ने के बाद इसकी कीमत 31,990 रुपए हो गई थी।

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो P95 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8 GB रैम और 256 GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में पावर के लिए 4025 mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख