suvichar
✕

जियो का बड़ा धमाका, 2392 रुपए में स्मार्टफोन

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (13:52 IST)
मुंबई। रिलायंस के LYF मोबाइल ब्रांड ने अपने सी सीरीज़ स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत लगभग आधी कर दी है। 1500 रुपए में जियोफोन लॉन्च करने के बाद रिलायंस अब सस्ते-एंट्री लेवल स्मार्टफोन भी बाजार में उतार रही है। 
सी सीरीज़ के यह फोन VoLTE फोन होंगे। जो 4जी तकनीक पर काम करेंगे। मोबाइल के साथ जियो की फ्री वॉयस और अन्य सर्विसेस मिलेंगी। यह मेगा ऑफर इस त्योहारी सीज़न यानी 22 अक्टूबर 2017 तक उपलब्ध होगा। इस ऑफर के तहत 4699 रुपए की कीमत वाला LYF C459 2392 रुपए में और 4999 रुपए की कीमत वाला LYF C451 मोबाइल फोन 2692 रुपए की कीमत पर मिलेगा।
 
मोबाइल, जियो की बंडल सर्विसेज के साथ आएगा। ग्राहक को मोबाइल फोन की बाजार कीमत चुकानी होगी पर उसे 2307 रुपए कीमत के अतिरिक्त लाभ साथ मिलेंगे। जिसमें 99 रुपए की जियो प्राइम मेंबरशिप, 399 का 84 दिनों की वेलिडिटी वाला डेटा प्लान और अगले 9 रिचार्ज पर प्रति रिचार्ज 5जीबी डेटा के वॉउचर मिलेंगे, जिसकी कीमत प्रति वॉउचर 201 रुपए है। इसके लिए ग्राहक को 149 रू से अधिक का रिचार्ज कराना होगा।
 
उल्लेखनीय है कि जियोफोन और जियो की किफायती सर्विस बाजार में उतारकर रिलायंस पहले ही मार्केट में तहलका मचा चुका है। आम भारतीय के फोन जियोफोन के साथ रिलायंस ने गांवों और कस्बों में 4जी सेवाओं के लिए एक नया बाजार  तैयार किया है। अब LYF मेगा ऑफर के साथ रिलायंस की नजर एंट्री लेवल स्मार्टफोन बाजार पर है। 
 
आईफोन पर 70% बायबैक ऑफर देकर रिलायंस पहले ही प्रीमियम मार्केट में अपनी दस्तक दे चुका है। मोबाइल बाजार के फीचर फोन से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक जियो ने हर मार्केट के लिए प्लान बाजार में उतार दिए हैं।

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख