Hanuman Chalisa
✕

Realme GT Neo 5 SE : 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया रियलमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (16:53 IST)
Realme launches GT Neo 5 SE 5G : Realme GT Neo 5 SE (रियलमी जीटी निओ एसई) के नाम से स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हालांकि अभी इसे सिर्फ चीन में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को Realme GT Neo 5 का टोन्ड-डाउन वर्जन कहा जा रहा है।  GT Neo 5 को इस साल फरवरी में पेश किया गया था। Realme GT Neo 5 SE  की बैटरी 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हालांकि भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
 
कैसा है कैमरा : फोन में 64 मेगापिक्‍सल के मेन रियर कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सपोर्ट के लिए 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा दिए गए हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। 
 
क्या है कीमत : इस स्‍मार्टफोन को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया गया है। Realme GT Neo 5 SE के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के दाम 2,099 युआन (लगभग 25,097 रुपए) हैं। 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज को 2,299 युआन (लगभग 27,484 रुपए) में खरीदा जा सकता है। 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,399 युआन (लगभग 28,680 रुपए) रखी गई है। कंपनी 16 जीबी रैम + 1 टीबी स्टोरेज मॉडल भी लाई है, जो 2,799 (लगभग 33,473 रुपए) युआन का है। 
 
अन्य फीचर्स : Realme GT Neo 5 SE में 6.74 इंच का फ्लैट ओएलईडी पैनल दिया गया है। इसके टॉप में बीच में पंच-होल है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फिट है। डिस्‍प्‍ले में 1.5K रेजॉलूशन, 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 प्रोससेर से लैस किया गया है। इसी प्रोसेसर के साथ हाल में शाओमी ने रेडमी नोट 12 टर्बो (Redmi Note 12 Turbo) को लॉन्‍च किया है। 
 
कितनी है रैम : Realme GT Neo 5 SE में 16 जीबी तक रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 1 टीबी तक है। फोन में एसडी कार्ड स्‍लॉट का ऑप्‍शन नहीं है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर यह स्‍मार्टफोन चलता है, जिस पर Realme UI 4.0 की लेयर है। 
 
कैसी है बैटरी : Realme GT Neo 5 SE में 5500 एमएएच की बैटरी है, जो 100 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 6 जैसी खूबियों से लैस है। USB-C पोर्ट के साथ ही डुअल स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिलता है।  Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख