ganesh chaturthi

Realme 14 Pro : रियलमी का सस्ता Phone, ठंड में बदलेगा कलर, फीचर्स भी हैं धमाकेदार

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (18:31 IST)
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में दुनिया का पहला कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग फोन रियलमी 14 प्रो सीरीज 5 जी लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी शुरुआती कीमत 22999 रुपए है। कंपनी ने यहां कहा कि इसके साथ ही रियलमी बड्स वायरलेस 5 एएनसी भी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 1599 रुपए है। रियलमी 14 प्रो सीरीज 5जी को डेनिश डिजाइन स्टूडियो वैल्यूर डिजाइनर्स के साथ मिलकर बनाया गया है।
 
कंपनी ने कहा कि दोनों मॉडल 16 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान के संपर्क में आने पर रंग बदलते हैं, सफेद से जीवंत नीले रंग में परिवर्तित हो जाते हैं। यह अनूठी विशेषता पर्यावरण के तापमान के फिर से बढ़ने पर वापस आ जाती है। ब्रांड अपने सेगमेंट में पहला वेगान लेदर भी पेश करता है, जो त्वचा के अनुकूल स्पर्श और एक ठोस लेकिन आरामदायक बनावट प्रदान करता है। रियलमी 14 प्रो सीरीज 5 जी स्नैपड्रैगन 7 एस जेन थ्री 3 द्वारा संचालित है।
 
कंपनी ने कहा कि रियलमी 14 प्रो प्लस 5 जी के तीन मॉडल 8 जीबी रैम और 128 रॉम की कीमत 27999 रुपए, आठ जी बी रैम और 256 जीबी रॉम की कीमत 29999 रुपए और 12 जीबी रैम और 256 जीबी रॉम की कीमत 30999 रुपए है। रियलमी 14 प्रो 5जी के दो मॉडल है। इसमें आठ जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 22999 रुपए तथा 8 जीबी रैम और 256 जीबी रॉम की कीमत 24999 रुपए है।    

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख