dharma sangrah
✕

Reno 6 Pro : Oppo ने भारत में लांच किए दो स्मार्टफोन, कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स

Updated: बुधवार, 14 जुलाई 2021 (18:03 IST)
Oppo ने Reno सीरीज के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G को भारत में लांच कर दिया है। कीमत की बात करें तो Oppo Reno 6 5G फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,990 रुपए में मिलेगा। Oppo Reno 6 Pro 5G फोन  के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,990 रुपए है। दोनों ही मॉडल्स ऑरोरा और स्टैलर ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेंगे।
 
ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
 
ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके तीन कैमरा सेंसर बेस वेरिएंट की तरह है। इसमें एक 2 मेगापिक्सल का अतिरिक्त मोनो कैमरा मौजूद है, जो कि कलर टेम्परेचर सेंसर के साथ आता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि होल-पंच कटआउट में कर्व्ड डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।
 
ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी के विकल्प भी बेस वेरिएंट के समान है। हालांकि इस फोन में Z-axis motor की जगह X-axis linear motor को जगह दी गई है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। ओप्पो रेनो 6 सीरीज़ के साथ कंपनी ने नए ब्लू कलर के Oppo Enco X true wireless stereo (TWS) ईयरबड्स को लांच किया है।
 
ओप्पो रेनो 6 5जी एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 पर काम करता है। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।
 
ओप्पो रेनो 6 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि होल-पंच कटआउट में डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।
 
ओप्पो रेनो 6 5जी में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जेड-एक्सिस लीनियर मोटर, कलर टेम्परेचर सेंसर और जायरोस्कोप मौजूद हैं। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख