biodatamaker
✕

ओप्पो ने लांच किया सस्ता स्मार्ट फोन

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (16:17 IST)
ओप्पो ने भारत में अपनी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ए71 लांच कर दिया है। ओप्पो ए71 की कीमत 12 हजार 990 रुपए है। ओप्पो ए71 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट्‍स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। 
 
ई-कॉमर्स वेबसाइट्‍स पर ओप्पो ए71 खरीदने पर कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर है। इसके अलावा, 12,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीदने पर छूट भी मिल रही है।
 
जियो ऑफर के तहत, 399 रुपए वाले 6 रीचार्ज पर अतिरिक्त 60 जीबी 4जी डेटा भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो ओप्पो ए71 स्मार्टफोन मेटल यूनिबॉडी का बना है। ओप्पो ए71 में 5.2 इंच एचडी टीएफटी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में एक 1.5 गीगाहर्ट्‍ज ओक्टा-कोर एमटी6750 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी 2 है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
 
फोटोग्राफी के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.1 पर चलता है। फोन में स्पिलिट स्क्रीन, आई प्रोटेक्शन डिस्प्ले जैसे फ़ीचर भी ओप्पो ए71 में उपलब्ध हैं। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए71 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन में डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी-सेंसर और ई-कंपास जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमला, टीएमसी का दावा कपड़ों में हथियार छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख