dharma sangrah
✕

आ रहा है OnePlus 5, रहेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

Updated: बुधवार, 7 जून 2017 (20:51 IST)
वन प्लस 5 के ड्‍यूल कैमरा फोन को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही थीं। खबरों के मुताबिक यह फोन 20 जून को लांच होगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर लगा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट पर होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हो सकता है। इसमें 5.5 इंच की क्यूएचडी डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। इसमें भी गैलेक्सी एस7 ऐज के समान डुअल कर्व्ड ऐज डिसप्ले उपलब्ध होगा। फोन में 3डी स्ट्रीमिंग वीडियो तकनीक का उपयोग हो सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 7.0 नॉगट पर पेश हो सकता है। इसमें बेस स्टोरेज मॉडल 64 जीबी का हो सकता है और साथ में 128 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्शन हो सकता है। 
 
फ्रंट ड्यूल कैमरा :  टेक वेबसाइट्‍स के मुताबिक वनप्लस 5 के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप में दोनों लैंस दाएं-बाएं लगे होंगे न कि ऊपर-नीचे। एक अन्य लीक में कैमरा सैंपल लीक हुए हैं, इसके मुताबिक ड्यूल बैक कैमरा सेटअप में मोनोक्रोम सेंसर भी प्रयोग होगा। 
 
यह हो सकती है कीमत : अगर फोन की कीमत की बात करें तो इसकी पुष्टि नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक इस फोन की कीमत 35 हजार से अधिक रह सकती है। वन प्लस 5 आईपी68 सर्टिफाइड हो सकता है जो कि ​इसे पानी व डस्टप्रूफ बनाता है। इस स्मार्टफोन में क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन 6जीबी और 8जीबी दो रैम वेरियंट में लॉन्च हो सकता है। वनप्लस 5 में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जिसमें क्विक चार्ज के लिए डैश चार्ज सपोर्ट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में आइरिस स्कैनर और रेटिना ​स्कैनर जैसे फीचर्स भी उपलब्ध होंगे।

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख