suvichar
✕

जानिए वन प्लस 5 की खास बातें

Updated: गुरुवार, 22 जून 2017 (18:54 IST)
चाइनीज कंपनी वन प्लस का मॉडल 5 भारतीय बाज़ार में धूम मचाने आ रहा है। वन प्लस का यह फोन कंपनी का अब तक का सबसे बेहतरीन मॉडल माना जा रहा है। वन प्लस का यह नया मोबाइल फोन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से मिल सकेगा। जानिए फोन के फीचर्स                                                                                                                       
कंपनी के मुताबिक यह अभी तक का सबसे पतला फोन है। दो रंगों मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे में उपलब्ध रहेगा। वन प्लस 5 को पूरी तरह मेटल लुक दिया गया जो एप्पल आई7 की तरह दिखता है। इसकी स्क्रीन 5.5 इंच की है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 को लगाया गया है।
वन प्लस 5 में 2.5 गीगाहर्ट्ज वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 835 का प्रोसेसर लगाया गया है। यह 7.11 के नॉगेट ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर पर काम करता है। यह मोबाइल ड्यूल सिम है जो जीएसएम, सीडीएमए,एचएसपीए, एलटीई की सुविधा देता है। फोन में 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, ओटीजी सपोर्ट, सेंसर जैसी सुविधा दी गई है।
 
एप्पल आई 7 से तुलना करने पर पता चलता है कि दोनो में मेटल बॉडी है। कैमरा भी ठीक उसी जगह है जहां एप्पल आई 7 का है लेकिन आई 7 में रियर 12 मेगापिक्सल और फ्रंट 7 मेगापिक्सल है। जिसमें वन प्लस 5 ने बाजी मार ली, लेकिन स्टोरेज के मामले में एप्पल ने बाजी मारी जो 64, 128 और 256 जीबी में उपलब्ध है। रैम के मामले में एप्पल आई 7 मार खा जाता है जो 3 और 5 जीबी में उपलब्ध है।
 
इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है। यह फोन वन प्लस 3टी से 30 प्रतिशत ज्यादा बैटरी बैकअप उपलब्ध कराता है। 6 जीबी रैम ,64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन के रूप में उपलब्ध रहेगा। 6 जीबी वाला फोन 32999 रुपए और 8 जीबी वाला फोन 37999 रुपए में खरीदा जा सकता है।भारत में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जून से शुरू होगी।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख