Hanuman Chalisa
✕

50MP कैमरे और 5000 mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, मचा देगा तूफान

Updated: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (18:37 IST)
नथिंग ने भारतीय बाजार में अपने सीएमएफ ब्रांड के तहत एक नया स्मार्टफोन सीएमएफ फोन 2 प्रो लॉन्च करने का ऐलान किया। इसकी कीमत 16999 रुपए है। कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस श्रेणी में यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें तीन-कैमरा सिस्टम, ब्राइट डिस्प्ले और प्रीमियम डिज़ाइन दिया गया है।
ALSO READ: Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका
नथिंग के लिए यह सबसे पहला स्मार्टफोन है जिसकी मोटाई 7.8 मिलीमीटर और वजन 185 ग्राम है। यह एल्युमिनियम कैमरा सराउंड के साथ एक बॉडी में आता है। सबसे बड़े सेंसर वाले 50 एमपी का मुख्य कैमरा है। इसके साथ ही 50 एमपी का टेलीफ़ोटो लेंस 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम और 20 एक्स अल्ट्रा ज़ूम तक प्रदान करता है।

इसमें 8 एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है जबकि 16 एमपी का फ्रंट कैमरा आपकी सबसे शानदार सेल्फी लेने के लिए तैयार है। नए अपग्रेड किए गए मीडियाटेक डायमेंस्टी 7300 प्रो 5 जी प्रोसेसर में 8-कोर सीपीय है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है। इसमें 6.77 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। फोन की पहली सेल 5 मई को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 1,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। Edited by: Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख