शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. nokia g21 launched in india with 5050 mah battery 90hz display 50 mp triple cameras
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (18:54 IST)

Nokia G21 के भारत में धमाका करने को तैयार नोकिया, जान लीजिए फीचर्स और कीमत

Nokia G21 के भारत में धमाका करने को तैयार नोकिया, जान लीजिए फीचर्स और कीमत - nokia g21 launched in india with 5050 mah battery 90hz display 50 mp triple cameras
Nokia G21 launched in India: नोकिया (Nokia G21) ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia G21 आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। यह बजट स्मार्टफोन Nokia G20 के उत्तराधिकारी के रूप में आया है, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।

नोकिया ने Nokia C01 Plus के 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ एक नए वेरिएंट की भी घोषणा की है। लगभग 3 दिन की बैटरी लाइफ वाला 'नोकिया जी21' स्मार्टफोन लॉन्च किया। स्मार्टफोन 2 वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 4GB-64GB वैरिएंट 12,999 रुपए में और 6/128GB वैरिएंट 14,999 रुपए में उपलब्ध होगा।

फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में Android 12 है और इसे दो साल का Android OS अपग्रेड मिलेगा, यह एक ऑक्टा-कोर Unisoc T606 चिप द्वारा संचालित है। Nokia G21 के साथ, कंपनी ने दो नए फीचर फोन - Nokia 105 और Nokia 105 Plus - और दो नए ऑडियो एक्सेसरीज, Nokia Comfort Earbuds और Nokia Go Earbuds+ लॉन्च किए।

यह डिवाइस 6.5-इंच HD + डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो शूटर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

यह 8MP के फ्रंट कैमरे से भी लैस है। एचएमडी ग्लोबल के उपाध्यक्ष सनमीत सिंह कोचर ने स्मार्टफोन के बारे में कहा कि नोकिया जी-सीरीज हमारी मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज़ है, जिसमें स्टाइलिश नॉर्डिक डिजाइन हैं, जो अधिक से अधिक लोगों को प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें
मोदीजी हमारा गुनाह क्या है, क्यों खटकता है हमारा ही मजहब? लाउडस्पीकर विवाद पर बोले उमर अब्दुल्ला