dharma sangrah

लांच हुआ नोकिया 8, दो फ्रंट कैमरे

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (17:31 IST)
नोकिया 8 आधिकारिक तौर पर लंदन में लांच हो गया है। कंपनी का यह पहला फोन है जिसे कार्ल जाइस के साथ पार्टनरशिप करके बनाया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
Nokia 8 अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सितंबर की शुरुआत में उपलब्ध होगा। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस फोन की कीमत करीब 599 यूरो (करीब 45,000 रुपए) के बराबर होगी। हालांकि कंपनी ने भारत में इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
 
अगर फोन के फीचर्स की बात करें तो फोन में यूनीबॉडी नोकिया 8 को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम से बनाया गया है। यह ग्लॉसी पॉलिश्ड ब्लू और पॉलिश्ड कॉपर रंग में उपलब्ध होगा। इसके अलावा मैटे टैंपर्ड ब्लू और स्टील फिनिश वाला वेरिएंट भी आएगा।
 
फीचर्स की बात करें तो फोन में  5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।
Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

इंदौर में फिर एक रेस्टोरेंट में मोमोज में रेंगती मिलीं इल्लियां, शिकायत के बाद फूड विभाग ने जारी किया नोटिस

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी का तंज, बोले- ‘बाबर के नाम पर गालियां देते थे, उसी देश ने दिया अवार्ड’

अमेरिका से तनाव, चीन-रूस से नजदीकियां, SCO समिट में पीएम मोदी पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें?

47 किमी और 16 साल की बच्‍ची, बस में 2 दरिंदों ने दिल्‍ली के कश्‍मीरी गेट तक मचाई हैवानियत, जानिए गैंगरेप की पूरी कहानी

अगला लेख