मोटोरोला ने अपनी सबसे लोकप्रिय मोटो जी श्रृंखला का पांचवीं पीढ़ी का स्मार्टफोन मोटो जी5 प्लस भारतीय बाजार में पेश किया है। इसकी कीमत 14,999 रुपए से शुरू है। मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुधीन माथुर ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह हमारा सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी फोन है...