Hanuman Chalisa
✕

फेस अनलॉक और सेल्फी फ्लैश के साथ आया माइक्रोमैक्स का सस्ता स्मार्टफोन Canvas 2 Plus

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (17:23 IST)
माइक्रोमैक्स ने कैनवास सीरिज का नया स्मार्टफोन Canvas 2 Plus (2018) लांच कर दिया है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है। ये सभी बड़े आउटलेट्‍स पर बिक्री के लिए मिलेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसमें फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
 
फोन के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 5.7 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ इसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। स्मार्टफोन में कम रोशनी में बेहतर सेल्फी के लिए सेल्फी फ्लैश दिया गया है। 
 
यह फोन सभी आउटलेट्स बड़े रिटेल आउटलेट्स पर मिलेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को जेट ब्लैक और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध करवाया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई फीचर्स जैसे ब्यूटी मोड और टाइम लैप्स दिए गए हैं।  
 
 
Canvas 2 Plus में 4000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 22 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपॉर्ट दिया गया है।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

इजराइल में बढ़ी अरब पार्टियों की अहमियत, अब क्‍या करेंगे बेंजामिन नेतन्‍याहू और यहूदी पार्टियां, कौन होगा किंग मेकर?

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

'पुलिस और लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं...': रामलीला मैदान मार्च से पहले राहुल गांधी का संदेश

अगला लेख