Narak Chaturdashi
✕

फ्री कॉल्स और फ्री डेटा के साथ आ रहा है यह धांसू स्मार्ट फोन

Updated: बुधवार, 17 मई 2017 (14:26 IST)
भारतीय फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स के कैनवास 2 की सेल के साथ ही फोन की बिक्री देशभर के रिटेल स्टोर पर हो रही है। यह फोन माइक्रोमैक्स के पहले कैनवास 2 का अपडेटेड वर्जन है। कंपनी ने इस फोन के साथ एयरटेल से साझेदारी की है। इसके अंतर्गत यूजर्स को 1 साल तक फ्री 4जी इंटरनेट और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का मजा मिलेगा। इस ऑफर में एयरटेल किसी भी ऑपरेटर पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस स्मार्टफोन के साथ आपको एयरटेल का 4जी प्री-बंडल्ड सिम दिया जाएगा। बता ऑफर में यूजर को रोजाना एक जीबी 4जी डाटा मिलेगा। यूजर एक दिन में इससे ज्यादा फ्री डाटा का प्रयोग नहीं कर सकता है।
 
क्या हैं फोन के फीचर्स : माइक्रोमैक्स कैनवास 2 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की खासियत है गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन। इस रेंज में यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर काम करता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है। फोन 3जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन के स्टोरेज को 64 जीबीट तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
 
कैनवास 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में पॉवरफुल 3050 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी स्मार्टफोन की स्क्रीन पर एक साल का रिप्लेसमेंट भी दे रही है। अगर फोन की स्क्रीन किसी तरह से खराब हो जाए या टूट जाती है, तो कंपनी इसे बिना फ्री में बदलकर देगी। इस स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपए है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

अगला लेख