ramcharitmanas

लेनोवो का स्मार्टफोन, 45 दिन बिना बंद हुए चलेगी बैटरी, 2000 एचडी फिल्मों का ले सकेंगे मजा

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (18:12 IST)
लेनोवो बाजार में जल्द ही नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। z5 नाम के इस फोन की सबसे बड़ी खूबी यह कि इसकी बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 45 दिन का होगा। कंपनी के वॉइस प्रेसीडेंट चांग चेंग ने पिछले दिनों Weibo पर पोस्ट किया था कि इस स्मार्टफोन में 4TB (टेराबाइट) का भारी-भरकम इंटरनल स्टोरेज स्पेस होगा।
 
फीचर्स की बात करें तो यह फुल स्क्रीन वाला फोन होगा। लेनोवो के इस नए मोबाइल का स्टैंडबाय टाइम 45 दिन का होगा। अगर इस फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करके रख दिया जाए तो वह 45 दिन तक चलेगी। 45 दिन यानी करीब 1080 घंटों का स्टैंडबाय टाइम तभी संभव है जब कंपनी ने लेनोवो Z5 में बहुत पावरफुल बैटरी लगाई हो।
 
कब होगा लांच : लेनोवो के वाइस प्रेसीडेंट चेंग लगातार सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस फोन के फीचर्स शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने 45 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम की बात कही है। पर सबसे बड़ी बात है कि अगर वीडियो फीचर्स इसमें चलाएं जाएं तो यह बैटरी कितने दिन चलेगी। खबरों के मुताबिक कंपनी 14 जून को होने वाली इवेंट में लेनोवो Z5 को लांच कर सकती है। अब देखना होगा कि वाकई यह फोन लंबी बैटरी वाला होगा।
 
अन्य फीचर्स की बात करें तो लेनोवो Z5 में फुल स्क्रीन डिस्प्ले होगा। इसमें कहा गया था कि इसके टॉप में कोई नॉच नहीं होगा। इसके बाद लेनोवो Z5 के कैमरा सैंपल्स लीक हुए। लीक रिपोर्ट में कहा गया कि स्मार्टफोन में AI ड्यूल कैमरा होगा। चेंग ने इस फोन को लेकर दावा किया है कि इसमें इतना ज्यादा स्टोरेज है कि 2,000 HD फिल्में, डेढ़ लाख म्यूजिक फाइल्स और 10 लाख से ज्यादा फोटो इसमें आसानी से आ जाएंगे। (Photo: Twitter)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला, पार्किंग विवाद में लोहे की रॉड से फोड़ा सिर

NSE IPO : जानिए क्या है प्राइस बेंड और GMP, कब होगी BSE पर लिस्टिंग?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

अगला लेख