Hanuman Chalisa

लेनोवो ने लांच किया के6 नोट, ये हैं फीचर्स

बुधवार, 14 दिसंबर 2016 (23:17 IST)
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लेनोवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन 'लेनोवो के6 नोट' लांच किया। इस बार यह स्मार्टफोन सिर्फ रिटेल आउटलेटों पर ही मिलेगा और इसकी कीमत 14,999 रुपए है। कंपनी के मोबाइल कारोबार के कार्यकारी निदेशक सुधीन माथुर ने इस स्मार्टफोन को पेश करते हुए कहा कि अब उनकी कंपनी रिटेल आउटलेटों के जरिए विपणन पर जोर दे रही है, इसीलिए यह स्मार्टफोन सिर्फ खुले बाजार में उपलब्ध होगा। 
इसके साथ ही कंपनी मोटो जी और मोटो जी प्लेयर को भी खुले बाजार में उतार रही है। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर से ये सभी स्मार्टफोन खुले बाजार में उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी कंपनी ऑनलॉइन विपणन पर अधिक जोर देती रही है, लेकिन अब खुले बाजार पर ध्यान केंद्रीत कर रही है। हालांकि लेनोवो के कुछ स्मार्टफोन पहले से ही खुले बाजार में उपल्बध हैं। कंपनी 15 हजार रिटेलरों के जरिए अपने स्मार्टफोन बेचेगी।
 
माथुर ने कहा कि के-6 नोट का स्क्रीन 5.5 इंच है और यह तीन एवं चार जीबी रैम के दो वेरिएंटों में उपलब्ध है। इसमें क्वॉलकॉम ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 4000 एमएएच बैटरी, 16 एमपी रियर और आठ एमपी फ्रंट कैमरा है। थ्री जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी वाले स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपए और चार जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी वाले की कीमत 14,999 रुपए है। कंपनी ने इसके लिए वित्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बजाज फाइनेंस और होम क्रेडिट से भी हाथ मिलाया है।
Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख