dharma sangrah
✕

सस्ता Android स्मार्टफोन, WhatsApp Call भी कर पाएंगे रिकॉर्ड, जानिए कीमत और फीचर्स

Updated: मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (17:22 IST)
Itel A23s launched : अगर आप सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Itel ने हाल ही एक नया स्मार्टफोन लांच किया है। कम कीमत होने के साथ ही इसके फीचर्स भी धमाकेदार हैं। itel ने भारत में एक और एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Itel A23S को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन से आप WhatsApp Call भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। आईटेल ए23एस स्काई सियान, स्काई ब्लैक, ओशन ब्लू के 3 रंगों में आता है और इसकी कीमत 5299 रुपए है।
ALSO READ: 10W फास्ट चार्जिंग और बढ़िया कैमरे के साथ आ रहा Vivo Y02S, कीमत 10 हजार से भी कम
स्मार्टफोन में सभी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। 4जी इनेबल्ड इस स्मार्टफोन में 480×854 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 5 इंच का FWVGA डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में 1.4GHz क्वाड कोर (SC9832E) प्रोसेसर दिया गया है। इसे 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसे आगे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए डेडिकेटेड स्लॉट भी है। फोन में 3020mAh की बैटरी दी गई है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2 एमपी का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ फ्रंट में VGA कैमरा दिया गया है।
 
itel A23S स्मार्टफोन हिन्दी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, कश्मीरी, उर्दू, नेपाली, मराठी और उड़िया सहित अंग्रेजी और 14 अतिरिक्त भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है। स्मार्टफोन में कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं जैसे कि डुअल 4जी वीओएलटीई और वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2. यह फोन एंड्रॉइड 11 गो पर चलता है और सोशल टर्बो फीचर से लैस है। इसमें व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्डिंग, पीक मोड, कॉल अलर्ट और स्टेटस सेव जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख