ramcharitmanas

नए साल पर सस्ता हुआ iphone 16, जानिए कितने घटे दाम

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (16:49 IST)
iphone 16 price drop: नए साल में एपल ने iPhone 16की कीमतों में जबरदस्त कटौती की है। सितंबर में लॉन्च के वक्त इसकी कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन अब इसकी कीमत 5000 रुपए तक घटा दी गई है। आईफोन 16 प्रो के दाम में तो 13,000 रुपए की कमी आई है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं।
 
iPhone 16 के 128GB वेरिएंट को 79,900 रुपए में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 5000 रुपए घटा दी गई है। फिलहाल यह 74,900 रुपए में मिल रहा है। इसी तरह लांचिंग के समय 256GB वाला iPhone 168,900 रुपए में मिल रहा था। अब यह 84,900 रुपए में बिक रहा है। 512GB स्टोरेज की कीमत वाला आईफोन 1,04,900 रुपए का है। लांच होते वक्त इसकी कीमत 1,09,900 रुपए थी।
 
नए साल में आईफोन 16 प्रो तो 13000 रुपए सस्ता हुआ है। लांचिंग के समय 1,19,000 की कीमत वाला फोन आज 1,06,900 रुपए में मिल रहा है। 
 
अगर कोई ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करता है तो उसे 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। आईसीआईसीआई और कोटक बैंक के कार्ड पर 4000 रुपए तक का फायदा हो सकता है। एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर भी छूट मिल रही है। इसे EMI के साथ भी ग्राहक खरीद सकते हैं।
 
iPhone 16 ब्लैक, पिंक, टील, व्हाइट और अल्ट्रामरीन कलर में आता है। इस पर 41,000 हजार रुपए से भी ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसका लाभ लेने के लिए फ्लिपकार्ट की टर्म एंड कंडीशन पूरी करनी होंगी। 
 
क्यों खास है आईफोन16 : Apple ने 9 सितंबर को स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित 'इट्स ग्लोटाइम' इवेंट में इसे लांच किया था। आईफोन 16 में A18 चिप मिलेगी। आईफोन 16 का डिस्प्ले साइज 6.1 इंच और 16 प्लस का डिस्प्ले 6.7 इंच रखा गया है। कंपनी ने इसे 5 कलर ऑप्शन पिंक, अल्ट्रामरीन, व्हाइट, ब्लैक और टील में पेश किया है। आईफोन 16 का डिस्प्ले साइज 6.1 इंच और 16 प्लस का डिस्प्ले 6.7 इंच रखा गया है जबकि Pro Max का डिस्प्ले 6.9 इंच का रखा गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख