ramcharitmanas

थ्री रियर कैमरा स्मार्टफोन हुवावेई मैट 20 प्रो लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास

Updated: मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (20:17 IST)
नई दिल्ली। चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई ने थ्री रियर कैमरा वाला नया स्मार्टफोन हुवावेई मैट 20 प्रो लॉन्च करने की घोषणा की है जिसकी कीमत 69,990 रुपए है। 
 
हुवावेई कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के वरिष्ठ उत्पाद निदेशक डब्ल्यू यांग ने मंगलवार को यहां इस स्मार्टफोन को पेश करते हुए कहा कि इसमें लेसिका कैमरा का उपयोग किया गया है। रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं जिसमें एक 40 एमपी का है। दूसरा कैमरा आठ एमपी का और तीसरा कैमरा 20 एमपी का है। इसमें 24 एमपी का फ्रंट कैमरा है।
 
उन्होंने कहा कि किरिन 980 चिपसेट प्रोसेसर पर आधारित इस स्मार्टफोन में 4200 एमएएच की बैटरी है। यह फोन ऑनलाइन मार्केट प्लेस अमेजन के प्राइम सदस्यों के लिए तीन अक्टूबर की मध्य रात्रि को उपलब्ध होगा जबकि अन्य सभी के लिए यह चार अक्टूबर की मध्य रात्रि से उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसके साथ पीएक्ससी 550 हेडफोन की भी पेशकश की है और इसके साथ फोन का मूल्य 71,990 रुपए हो जाएगा।
 
कंपनी के कहा कि 29990 रुपए का हेडफोन इस फोन के साथ मात्र दो हजार रुपए में दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने वोडाफोन और आइडिया से भी करार किया है जिसके तहत इस फोन को खरीदने वालों को आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। ऑफलाइन मार्केट में यह 10 अक्टूबर से उपलब्ध होगा और सबसे पहले क्रोमा में मिलेगा। (वार्ता)  

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख