Hanuman Chalisa

लांच हुआ सस्ता Honor 8C, ड्‍यूल कैमरे के साथ ही 4000 एमएएच की बैटरी, भारत में इतनी रहेगी कीमत...

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (13:05 IST)
हुवावे के सब ब्रांड ऑनर Honor 8C को लांच कर दिया है। कंपनी इस स्मार्ट फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट्‍स के जरिए बेचेगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम फीचर वाला ऑनर 8सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर आधारित EMUI 8.2 पर काम करता है। भारत में इसकी सेल 10 दिसंबर को होगी। 
 
फोन में 6.26 इंच का एचडी प्लस टीएफटी आईपीएस एलसीडी पैनल दिया गया है। Honor 8C स्मार्टफोन में यूजर्स को ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर मिलेगा, जो Adreno 506 GPU, 4जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 
 
कैसा है फोन का कैमरा : कैमरे की बात करें तो Honor 8C में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। कंपनी ने फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर का कैमरा दिया है।
 
दमदार बैटरी और अन्य फीचर्स : स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 5V/2A चार्जिंग के साथ आती है। स्मार्टफोन में 4G VoLTE, सिंगल बैंड Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, जीबीएस आदि के साथ 3.5 एमएम का जैक मिलता है। स्मार्टफोन के रियर साइड में फिंगरप्रिंड सेंसर मिलता है।
 
कितनी है कीमत : Honor 8C 4जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है, जबकि स्मार्टफोन के 4जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ ऑनर बैंड 4 भी लांच किया है।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

'मेट्रो, इंटरनेट और खाना बंद करा दिया, पेपर लीक नहीं रोक पाए', जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

अगला लेख