Daily Horoscope
✕

गूगल के स्मार्टफोन पिक्सेल और पिक्सेल एक्सएल की 10 खास बातें

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (14:17 IST)
सर्च इंजन जाइंट गूगल ने हार्डवेअर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है नए पिक्सेल स्मार्टफोंस की लांचिंग के साथ। गूगल की पेशकश डब्बड पिक्सेल और पिक्सेल, एक्सएल एपल और सैंमसंग जैसी जमी हुई कंपनियों से सीधे टक्कर लेने के लिए तैयार हैं। 


 
 
गूगल के नए हार्डवेअर ग्रुप के हेड रिक ओस्टेर्लोह के अनुसार, नए हार्डवेअर स्मार्टफोंस के साथ, गूगल अपनी डिजाइनिंग काबिलियत और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग का पूरा पूरा लाभ ले रहा है। 
 
1. एपल के पास खुद का हार्डवेअर है और आईएसओ ऑपरेटिंग सिस्टम भी। अब गूगल भी इसी तर्ज पर काम कर रहा है। 
 
2. गूगल के अनुसार, इसके पास पिक्सेल की शुरूआत से अंत तक का पूरा कंट्रोल है। कंपनी का ताईवान बेस्ड एचटीसी कंपनी के साथ हैंडसेट मेन्यूफेक्चरिंग का कांट्रेक्ट है। पिक्सेल फोंस पूरी तरह से गूगल का उत्पाद हैं। जिसमें हार्डवेअर, एंड्राइड सॉफ्टवेअर सब कुछ गूगल का है। 
 
3. गूगल पिक्सेल में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 pixels) का एएमओएलईडी डिस्प्ले है। जो कोर्निया गोरिल्ला ग्लास 4 से प्रोटेक्टेड है। पिक्सेल एक्सएल में एक बड़ा 5.5 इंच क़्यूएचडी एएमओएलईडी डिस्प्ले है और यह भी  कोर्निया गोरिल्ला ग्लास 4 की कोटिंग के साथ है। दोनों ही नए स्मार्टफोंस में एल्यूमिनियम और ग्लास फ्रेम्स हैं। 
 
4. दोनों ही स्मार्टफोंस गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रांड 7.1 नौगट ओएस ऑउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। 
 
5. पिक्सेल और पिक्सेल एक्सएल में 4 जीबी रेम के साथ 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन हैं। 
 
6. पिक्सेल स्मार्टफोन में 12.3 मेगापिक्सेल का पिछला कैमरा एफ/2.0  और एलईडी फ्लैश के साथ है। 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा भी साथ है। 
 
7. गूगल पिक्सेल में 2,770एमईच बैटरी है। जो गूगल के अनुसार करीब 32 घंटे का टॉकटाइल देती है। यह 552 घंटे का स्टैंडबाय मोड पर चलती है। पिक्सेल एक्सएल में 3,450एमएएच की बैटरी है जो गूगल के अनुसार करीब 26 घंटे का टॉकटाइम और 456 घंटे का स्टैंडबाय मूड देती है। दोनों ही स्मार्टफोन के साथ में क्विक चार्जिंग सपोर्ट भी है।
 
8. गूगल के दोनों नए स्मार्टफोंस के साथ पीछे फिंगरप्रिंट स्केनर भी आ रहा है।  
 
9. दोनों स्मार्टफोन काले, सिल्वर और नीले रंग में उपल्ब्ध है। 
 
10. 57,000 रुपए की शुरूआती कीमत वाले, पिक्सेल स्मार्टफोन भारत में प्रीऑर्डर पर 13 अक्टूबर 2016 से उपल्ब्ध होंगे। भारत उन 6 देशों में शामिल हैं जहां पिक्सेल लांच हो रहा है। अन्य देशों में यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं।
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख