dharma sangrah
✕

251 रुपए के स्मार्टफोन के खिलाफ लामबंद हुईं मोबाइल कंपनियां

Updated: बुधवार, 17 फ़रवरी 2016 (23:31 IST)
नई दिल्ली। मोबाइल हैंडसेट उद्योग का निकाय (आईसीए) ने 251 रुपए की कीमत वाला स्मार्टफोन पेश किए जाने पर चिंता जताते हुए दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पत्र लिखकर मामले की गहराई में जाने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि सब्सिडीयुक्त दर पर भी मोबाइल हैंडसेट की कीमत किसी भी हालत में 3,500 रुपए से कम नहीं हो सकती।
इंडियन सेल्यूलर एसोसिएशन (आईसीए) ने यह भी कहा कि जबतक मामले को लेकर चीजें साफ नहीं हो जाती हैंडसेट पेश किए जाने के कार्यक्रम में वरिष्ठ राजनेता एवं सरकारी नेतृत्व को उपस्थित होना ठीक नहीं है और उसे विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। 
 
नोएडा की रिंगिंग बेल्स ने देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन पेश करने की घोषणा की है जिसकी कीमत 251 रुपए है। कंपनी के अनुसार 3जी हैंडसेट फ्रीडम 251 में 4 इंच का डिस्प्ले, क्वालकॉम, 1.3 गीगाहर्ट्‍ज क्वॉड कोर प्रोसेसर तथा एक जीबी का रैम है। कंपनी के इस कदम से मोबाइल हैंडसेट बाजार को झटका लग सकता है।
 
पत्र में कहा गया है कि अगर सबसे सस्ती आपूर्ति श्रृंखला से भी इस प्रकार के उत्पाद की सामग्री ली जाए तो उसकी कीमत करीब 40 डॉलर (2,700 रुपए) बैठती है।’ 
 
आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने पत्र में लिखा है, ‘इसे जब खुदरा बाजार में लाया जाएगा तो शुल्क, कर एवं वितरण तथा खुदरा मार्जिन को जोड़ने पर इसकी कीमत कम-से-कम 4,100 पड़ेगी जबकि कंपनी स्मार्टफोन 251 रुपए में बेचने की घोषणा की है।’
 
उन्होंने यह भी कहा कि अगर हैंडसेट को कम मार्जिन पर ई-वाणिज्य तरीके से बेचा जाए तो भी कीमत 52 से 55 डॉलर (करीब 3,500 से 3,800 रुपए) बनती है।’ पत्र में संबद्ध अधिकारियों को मामले की गहराई में जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है और कहा कि आईसीए जरूरत पड़ने पर हर प्रकार की तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा। (भाषा)
Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा