बेहतरीन स्मार्ट फोन्स, जानिए खूबियां और कमियां
वेबदुनिया डेस्क
आज बड़ी कंपनियों के स्मार्ट फोंस की भरमार है। सैमसंग, नोकिया, एप्पल, आईफोन में स्मार्ट फोंस को लेकर खूब प्रतियोगिता चल रही है। इन कंपनियों के टच स्क्रीन फोंस भी बाजार में यूजर्स को लुभा रहे हैं। आइए, आपको बताते हैं कि इन टच स्क्रीन फोंस में क्या खूबियां और क्या कमियां हैं। कौन-से फोन्स हैं, जो आपको बेहतरीन फीचर्स देंगे। सबसे पहले जानते हैं सैमसंग के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन गैलेक्सी एस 4 के फीचर्स और कमियां। सैमसंग गैलेक्सी की सबसे बड़ी खासियत है इसमें इसकी स्क्रीन को छूने की आवश्यकता नहीं। स्क्रीन के ऊपर हाथ हिलाने से ही इसके फंक्शन काम करेंगे। इसके अलावा इस फोन की 5 इंच की फुल स्क्रीन पर है 'स्मार्ट पॉज' फीचर जिससे यूजर अगर इस स्मार्ट फोन पर कोई वीडियो देख रहा है और उसकी नजर स्क्रीन से हट जाएगी तो वीडियो अपने आप बंद हो जाएगा।इस फोन में दूसरी खूबी है स्मार्ट स्क्रोल सॉफ्टवेयर, जो ई-मेल और दूसरी चीजों को देखने के लिए यूजर की आंख और कलाई का विश्लेषण करेगा। इसके अलावा है इस फोन में 13 मैगापिक्सल का कैमरा। 2 जीबी रैम जैसी कई खूबियां हैं। इस फोन के बारे में यह कह सकते हैं कि इसमें वह सबकुछ है, जो आप करना चाहते हैं।खूबियां : शानदार कैमरा, पॉवरफुल क्वाडकोर प्रोसेसर जिस पर सभी सॉफ्टवेयर आसानी से चल सकें। इस फोन की बैटरी भी पॉवरफुल। इसके अलावा इसके माइक्रो एसडी में भरपूर मेमोरी की क्षमता।कमियां : इस फोन की स्क्रीन दूसरे स्मार्ट फोंस से कुछ डीमर है। इसका प्लास्टिक डिजाइन भी इस फोन की कमी में गिना सकता है। गैलेक्सी एस 4 का पॉवर बटन भी यूजर्स को कंफ्यूज करता है। सॉफ्टवेयर फीचर्स से भी गैलेक्सी फोन यूजर थोड़ा भ्रमित हो जाते हैं। कहा जा सकता है कि इन कमियों के बाद भी गैलेक्सी एस 4 की बड़ी स्क्रीन इसे मोबाइलप्रेमियों की बड़ी पसंद बनाती है।
अगले पेज पर नोकिया लुमिया 920 की खूबियां और कमियां...
नोकिया लुमिया 920
एक समय था जब मोबाइल की दुनिया में नोकिया का ही राज था, लेकिन अब नोकिया के यूजर्स भी उससे दूर होने लगे हैं। टच स्क्रीन और स्मार्ट फोन में मिल रही तगड़ी से तगड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए नोकिया ने अपना स्मार्ट फोन नोकिया लुमिया 920 बाजार में उतारा।