suvichar
✕

मिजोरम चुनाव में 174 प्रत्याशी, किस पार्टी से कितने उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव?

Updated: शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (12:42 IST)
Mizoram Assembly Elections: मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवारों (174 candidates) ने नामांकन दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज नामांकन पत्रों (nomination papers) की जांच की जाएगी तथा उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है।
 
उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
 
अधिकारी ने कहा कि एमएनएफ ने राज्य विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जिनमें 25 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 23 उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी (आप) के 4 उम्मीदवार तथा 27 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मिजोरम में विधानसभा के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
 
इससे पहले 87 फीसदी ईसाई आबादी वाले मिजोरम में राजनीतिक दलों, चर्चों, सामाजिक संगठनों और छात्र निकायों ने चुनाव आयोग से मतगणना की तारीख को पुन: निर्धारित करने का आग्रह किया था, क्योंकि मतगणना की तारीख रविवार को पड़ रही है, जो ईसाइयों के लिए एक पवित्र दिन है। फिलहाल निर्वाचन आयोग ने अभी तक इन अनुरोधों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विधानसभा चुनाव में 4,38,925 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,56,868 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख