suvichar

मृणाल पांडे, जफर आगा एजीएल के संपादकीय टीमों का नेतृत्व करेंगे

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (08:53 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू द्वारा वर्ष 1937 में स्थापित एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजीएल) ने कहा कि उसने वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे को समूह का वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार नियुक्त किया है। पांडे ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ की संपादक और उसके बाद हिन्दुस्तान टाइम्स समूह के हिन्दी प्रकाशनों की समूह संपादक रह चुकी हैं।

वे प्रसार भारती की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वे इंडियन विमेन्स प्रेस कोर की संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। एजीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जफर आगा को तत्काल प्रभाव से समूह का प्रधान संपादक नियुक्त किया गया है। एजीएल नेशनल हेराल्ड (अंग्रेजी), कौमी आवाज (उर्दू) और नवजीवन (हिन्दी) अखबारों का प्रकाशन करती है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

PNB की करेंसी चेस्ट से निकले 17 करोड़ के जाली नोट, असली नोट गायब कर ऐसे हुआ खेल

‘कॉकरोच’ कहने पर हिला दी सरकार! पढ़िए CJP आंदोलन से अभिजीत दीपके को मिले 3 सबसे बड़े सबक

अगला लेख